Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा नगर में विधायक ऋषि त्रिपाठी नें किया आरसीसी लिंक रोड का भव्य लोकार्पण

नौतनवा नगर में विधायक ऋषि त्रिपाठी नें किया आरसीसी लिंक रोड का भव्य लोकार्पण

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा नगर पालिका के वार्ड नंबर 1 इंदिरा नगर में मुख्य सड़क से जोड़ने वाले 415 मीटर लंबे आरसीसी लिंक मार्ग का आज भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में लोकार्पण समारोह का नेतृत्व किया और विधिवत रूप से सिलापट का अनावरण कर सड़क का उद्घाटन किया।

पढ़ें :- सोनौली बॉर्डर पर बड़ा विवाद: नेपाली सुरक्षा बलों ने भारतीय नागरिक को बाजार से घसीटा, सपा नेता बैजू यादव ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, विशेष रूप से वार्डवासी उपस्थित रहे। सभी ने नगर पालिका अध्यक्ष श्री त्रिपाठी के नेतृत्व में विधायक ऋषि त्रिपाठी का पुष्पगुच्छ और मालाओं से भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहा, “यह सड़क वर्षों से वार्डवासियों की प्राथमिक मांग रही है। इसके निर्माण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे, और विधायक के सहयोग से यह कार्य आज संभव हो सका है। अब वार्डवासियों को आवागमन में भारी सुविधा मिलेगी।”

अपने संबोधन में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि, “इंदिरा नगर के निवासी लंबे समय से इस जर्जर सड़क की समस्या से परेशान थे। अध्यक्ष श्री त्रिपाठी द्वारा लगातार की गई शिकायतों और प्रयासों के फलस्वरूप यह निर्माण कार्य पूरा हो सका है। यह सड़क समाजसेवी स्वर्गीय राजेंद्र मणि त्रिपाठी जी की स्मृति को समर्पित है, जो इस क्षेत्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहे हैं।”

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि, “नौतनवा नगर में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। नगर की सभी सड़कों को शीघ्र ही सुधार कर नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।” कार्यक्रम के अंत में विधायक ने वार्डवासियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।

पढ़ें :- UP Board Results 2026 : योगी सरकार ने पारदर्शिता और समयबद्धता से रचा नया मानक, परीक्षार्थी सबसे पहले इस साइट पर देख सकेंगे रिजल्ट

इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुर्गेश गौतम, अनिल मद्धेशिया, राकेश जायसवाल, अभय कुमार, अशोक रौनियार, मनोज कुशवाहा, विपिन त्रिपाठी, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, विजय उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का सफल आयोजन वार्ड में उत्सव जैसा माहौल लेकर आया और नागरिकों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट

पढ़ें :- UP Home Guard Exam : होमगार्ड परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक, एडमिट कार्ड डाउनलोड होने हुए शुरू

https://youtube.com/shorts/UJiwrFTTlhg?si=PjSvcrxWxPRHqHtW

 

 

Advertisement