Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विधायक ऋषि त्रिपाठी के समर्थकों की बैठक, विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की बनी रणनीति

विधायक ऋषि त्रिपाठी के समर्थकों की बैठक, विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की बनी रणनीति

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::  आदर्श नगर पंचायत सोनौली के एक निजी विद्यालय में शनिवार को नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी के समर्थकों की आम बैठक हुई। बैठक में विधायक के अब तक के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई।

पढ़ें :- प्रेमानंद महाराज के शिष्य की इमारत की चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत, कटे हुए थे गुप्तांग....अब उठने लगे कई तरह के सवाल

बैठक में समर्थकों ने कहा कि विधायक ऋषि त्रिपाठी के चार वर्ष के कार्यकाल में नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, अग्निशमन, शिक्षा और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर कई महत्वपूर्ण पहल हुई हैं। केंद्रीय विद्यालय सहित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को क्षेत्र तक लाने को समर्थकों ने विधायक की प्रमुख उपलब्धियों में गिनाया।

समर्थकों ने कहा कि इन कार्यों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए गांव से लेकर नगर तक संवाद और जनसंपर्क को तेज किया जाएगा। बैठक में आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। समर्थकों ने विधायक के विकास कार्यों को जनता के बीच प्रमुखता से रखने और संगठनात्मक स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक में दीपक बाबा, मनोनीत सभासद रवि वर्मा, प्रताप मद्देशिया, शिक्षक शिरीष पांडेय, राजा वर्मा, विट्टू झा, हरि नारायण लोधी, सागर विश्वकर्मा, मंटू त्रिपाठी और सुभाष यादव समेत अन्य समर्थक मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

पढ़ें :- लखनऊ नगर निगम ने नागरिकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
Advertisement