Kharge Controversy: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई टिप्पणी पर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस मामले में कांग्रेस और खरगे पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा की। इसमें प्रधानमंत्री मोदी के तीसरी बार चुने जाने का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा गया।
पढ़ें :- सोनिया गांधी कभी नहीं चाहती थी कि राजीव बने प्रधानमंत्री, ‘ Belonging: A Journey of Love ’ में बड़ा खुलासा
बीजेपी की पोस्ट में लिखा गया, “डियर खरगे, मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो।” पार्टी ने आगे कहा कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने गए हैं और उन्हें जनता के वोट मिले हैं। इस पोस्ट के जरिए बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। खरगे की टिप्पणी के बाद पार्टी लगातार उनसे माफी मांगने की मांग कर रही है।
यह पूरा विवाद बिहार की राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ। खबर के मुताबिक, खरगे भाषण दे रहे थे, तभी भीड़ में से किसी ने कहा कि मोदी कहीं नहीं जाने वाले। इसके जवाब में खरगे ने प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता का जिक्र करते हुए टिप्पणी कर दी, जिस पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई। बीजेपी ने इस बयान को अनुचित बताते हुए विरोध दर्ज कराया है। वहीं, पटना में खरगे के खिलाफ शिकायत दर्ज होने की भी खबर सामने आई है।
पढ़ें :- राहुल गांधी ने क्यों त्रिपुंड शेयर कर लिखा ‘सत्यम् शिवम् सुन्दरम्’? बहन प्रियंका गांधी ने बताया इस पोस्ट के पीछे का सच
इस तरह एक राजनीतिक बयान अब बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का मुद्दा बन गया है। बीजेपी माफी की मांग पर कायम है।