पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: महराजगंज लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होना है। मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए सभी राजनैतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जी-जान से जुटी हुई है। महराजगंज लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के समर्थन में आज नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के अड्डा बाजार में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी को देश की जनता का हितैषी बताया और कांग्रेस-इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
पढ़ें :- मायावती ने चुनावी सर्वे को बताया FAKE, बसपा के खिलाफ साजिश रचने का आरोप
जनसभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि विपक्ष के नेता एकजुट होकर मोदी और अमित शाह की जोड़ी को हराने में लगे हुए हैं वह लोग देश का संविधान और लोकतंत्र समाप्त करना चाहते हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आचार संहिता के बाद से मोदी अमित शाह और भाजपा के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा है। आज देश के अंदर बेरोजगारी बढ़ी है। लोगों की आमदनी नहीं बढ़ी लेकिन खर्च बढ़ गया। कांग्रेस के परिवारवाद पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी परिवारवाद चलाते हैं भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है मोदी परिवार।
इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह,विजय सिंह,सदामोहन उपाध्याय, सपा जिलाध्यक्ष महराजगंज, सहित गठबंधन के तमाम नेता कार्यकर्त्ता मौजूद रहे.