नई दिल्ली। संसद के मॉनसून सत्र (Monsoon Session of Parliament) में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् (Vande Mataram) को लेकर कानून बनाया है, इसका अपमान करने पर सजा का प्रावधान भी है। राष्ट्रगीत को सम्मान दिलाने के लिए ऐसा किया गया है।
पढ़ें :- पूरे देश पर RSS-BJP की विचारधारा थोपी जा रही, 14-15 साल की बेटियों से मंगवाई जा रही माफी: डिंपल यादव
इस बीच भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक न्यूज पोर्टल पर बातचीत करते हुए मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने वंदे मातरम् (Vande Mataram) गीत पर अपना बेबाक जवाब दिया है। इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शमी हमेशा अपनी बात बेबाकी से ही रखते हुए आए हैं।
भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा कि वंदे मातरम् (Vande Mataram) में किसे दिक्कत हो सकती है। मुझे तो कोई परेशानी नहीं है। अगर आपकी सरकार कोई नियम लागू करती है, तो आपका हक है। किसे वंदे मातरम् (Vande Mataram) से फर्क पड़ना है। मैं तो कहता हूं भारत माता की जय, तो इससे क्या है। मेरे देश का नाम है।
Much respect for Mohammed Shami 🫡
Question: Do you have any problem with saying Vande Mataram?
पढ़ें :- BJP ने कराया बिल्कुल फेयर चुनाव, कुंदरकी और मीरापुर की तरह नहीं लगाया पुलिस-प्रशासन...बांकीपुर के चुनाव परिणाम पर बोले अखिलेश यादव
Shami: "What is the problem with saying or singing Vande Mataram? Our faith also teaches us that if the government implements a law or rule, it is our duty to follow it. It has…
— Indian Cricket Ministry (@Tejashyyyyyy) August 4, 2026
जय हिंद बोल देने में क्या परेशानी है। अगर आपके देश का कानून कुछ कहता है, तो उसे आपको मानना है। इसमें दिक्कत वाली क्या बात है। मैं तो कई बार यह कह चुका हूं कि मुझे किसी का डर नहीं है। मुझे अगर किसी का डर है तो वह खुद से ही है। शमी ने बिना किसी संकोच के अपनी बात रखी, जिसकी अब काफी चर्चा हो रही है। लोग इस वीडियो को पोस्ट करते हुए शमी की तारीफ कर रहे हैं।
टीम इंडिया से बाहर हैं मोहम्मद शमी
पढ़ें :- बांकीपुर-दतिया में बीजेपी की हार: भारतीय जनता पार्टी के लिए राजनीतिक माहौल की पहली बड़ी चेतावनी
हालांकि इस समय मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और आने वाले समय में भी उनकी जगह बनती मुश्किल ही दिख रही है। श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में उनका नाम शामिल नहीं था। इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे से भी मोहम्मद शमी को बाहर रखा गया है।
एक साल पहले खेले थे शमी
एक साल पहले वह भारत के लिए अंतिम बार किसी इंटरनेशनल गेम में खेले थे। इसके बाद से लगातार वह टीम में वापसी का प्रयास कर रहे हैं लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है। घरेलू क्रिकेट, आईपीएल सब जगह वह अपना बेस्ट देने का प्रयास कर रहे हैं। फ़िलहाल उनकी उम्र 35 साल है। देखना होगा कि शमी वापसी कर पाते हैं या नहीं।