Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Mohammed Shami इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मचाएंगे धमाल; चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने की उम्मीद

Mohammed Shami इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मचाएंगे धमाल; चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने की उम्मीद

By Abhimanyu 
Updated Date

Mohammed Shami News: इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20आई व वनडे सीरीज के लिए जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है। जिसमें टी20आई मैचों के लिए सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में युवा खिलाड़ियों से भरे स्क्वाड की घोषणा हो सकती है, जबकि वनडे सीरीज में मोहम्मद शमी समेत कई दिग्गजों की टीम में वापसी की संभावना है।

पढ़ें :- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, बाल-बाल बचे सांसद

दरअसल, वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे मोहम्मद शमी की वापसी का इंतजार किया जा रही है। शमी ने आईसीसी टूर्नामेंट में चोट के साथ खेले थे और बाद में उन्होंने सर्जरी करवायी थी, लेकिन सर्जरी के बाद भी उनकी फिटनेस को लेकर समस्या बनी रही। जिसके चलते उन्हें बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज में भी मौका नहीं मिल पाया।

हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मोहम्मद शमी की भारतीय टीम में वापसी हो सकती है। जहां उनका अच्छा प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उनकी जगह पक्की कर सकता है। जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता पर सस्पेंस के बीच शमी की वापसी टीम के कुछ हद तक राहत साबित हो सकती है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) की मेडिकल टीम शमी पर कड़ी नजर रख रही है। सर्जरी के बाद, उनके घुटने में हल्की सूजन आ गई थी, जिसके कारण वह हाल ही में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के लिए ऑस्ट्रेलिया की उड़ान नहीं भर पाए।

मोहम्मद शमी बंगाल टीम की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे हैं और गुरुवार को हरियाणा के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल में खेलने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एनसीए से कम से कम एक फिजियो या ट्रेनर शमी के साथ गया है। बीसीसीआई सिलेक्टर्स के बड़ौदा में विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट मैचों में शामिल होने और शमी के प्रदर्शन पर भी ध्यान देने की उम्मीद है।

पढ़ें :- Vivo का नया 5G स्मार्टफोन 'Vivo S2 FE 5G' लॉन्च, 10,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस

कहा यह भी जा रहा है कि मोहम्मद शमी की गेंदबाजी पर कोई खास असर नहीं पड़ा है और उनके घुटने में भी कोई खास परेशानी नहीं है। हालांकि, उनको भारतीय टीम में वापसी के लिए एनसीए से हरी झंडी की जरूरत होगी। शमी के अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी एनसीए की रिपोर्ट का इंतजार है। बुमराह को सिडनी में अंतिम टेस्ट के दौरान पीठ में इंजरी हुई थी।

Advertisement