नई दिल्ली। देशवासी चिलचिलाती गर्मी, तेज धूप और लू के थपेड़ों से जूझ रहे हैं। देश के अधिकतर राज्य अब बस मॉनसूनी बरसात (Monsoon Rain)के इंतजार में हैं। राजधानी दिल्ली इन दिनों सबसे गर्म चल रही है। शुक्रवार से दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है, जो देशभर में सबसे ज्यादा है, लेकिन खुशखबरी ये है कि मॉनसून (Monsoon) इस बार समय से पहले आगे बढ़ रहा है और अच्छी बरसात करने वाला है। तो आइए जानते हैं, आपके राज्य में मॉनसून (Monsoon) कर दस्तक देगा।
पढ़ें :- 72nd National Film Awards : राज ठाकरे बोले- मुंबई के बाद दिल्ली का महत्व खत्म करने की कोशिश, संजय राउत ने कलाकारों से सेरेमनी बॉयकॉट करने की मांग
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (South-West Monsoon) आमतौर पर 1 जून के आसपास केरल में प्रवेश करता है। सामान्य तौर पर ये उछाल के साथ उत्तर की ओर बढ़ता है और 15 जुलाई के आसपास पूरे देश को कवर कर लेता है। इससे पहले 22 मई मॉनसून अंडमान निकोबार (Monsoon Andaman Nicobar) में दस्तक देता है। इस बार अंडमान में मॉनसून (Monsoon) का आगमन सामान्य से 3 दिन पहले, 19 मई को हो गया है।
राज्यों में मॉनसून की सामान्य तारीख
मौसम विभाग (Weather Department) की मानें तो देश में अल नीनो प्रणाली कमजोर हो रही है और ला नीना स्थितियां सक्रिय हो रही हैं, जो इस साल अच्छे मॉनसून (Monsoon) के लिए अनुकूल है। इसी के चलते भारत में मॉनसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है। वहीं, ला नीना के साथ-साथ हिंद महासागर द्विध्रुव (IOD) स्थितियां भी इस साल अच्छे मॉनसून (Monsoon) के लिए अनुकूल हो रही हैं, जो मॉनसून के लिए सकारात्मक संकेत हैं।