Monsoon Travel : मानसून के मौसम में सैर सपाटे और झरने देखने का आनंद ही कछ अलग होता है। इस मौसम में हर शहर, हर गाँव हरियाली के आलम में मनमोहने वाला होता है। ऐसे में अगर आप परिवार संग घूमने के लिए निकल जाएँ तो वो छुट्टी और भी यादगार बन जाती है। आइये जानते कुछ उन जगहों के बारे में जो मानसून में स्वर्ग जैसा अनुभव कराते हैं।
पढ़ें :- चाइनीज मांझे से कटी यूपी के मंत्री संजय गंगवार के भतीजे की गर्दन
लोनावला
अगर आप महाराष्ट्र में रहते हैं तो आपके लिए मॉनसून में सैर करने वाली सबसे बढ़िया जगह है लोनावाला! मॉनसून की शुरुआत के साथ सह्याद्री पर्वत श्रृंखलाएँ और हरे घाट, झरने और सुखद जलवायु और आकर्षक हो जातें हैं। शहर की हलचल से बचने के लिए मुंबई के इस खूबसूरत पहाड़ी इलाके की यात्रा की योजना बनाएँ।
चेरापूंजी
धरती पर दूसरा सबसे ज्यादा बारिश वाला स्थान है चेरापूंजी। यहाँ की रोमांचक मॉनसून ट्रेकिंग यात्रा भी काफी प्रसिद्ध है। आप यहाँ अनोखे नारंगी फूल से शहद पा सकते हैं और मेघालय चाय को पीना ना भूले क्योंकि ये असम या दार्जिलिंग चाय से काफी अलग है।
ओरछा
ओरछा मॉनसून में भारत में आने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक यह है यह शहर, 1501 में राजा रुद्र प्रताप द्वारा बसाया गया था। पहाड़ियों से घिरा, ओरछा बेतवा नदी पर स्थित है और Custard apple की मीठी खूशबू से घिरा रहता है। इस लहराती भूमि में विशाल मंदिर और किले हैं।