Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Moon’s transit in Scorpio 2025 : चंद्रमा का वृश्चिक राशि में हुआ गोचर , इन राशियों को होगा लाभ

Moon’s transit in Scorpio 2025 : चंद्रमा का वृश्चिक राशि में हुआ गोचर , इन राशियों को होगा लाभ

By अनूप कुमार 
Updated Date

Transit of Moon 2025 :  ग्रहों की चाल का हमारे जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है।  ग्रहों के गोचर से राशियों पर इसका असर पड़ता है।  ऐसे में 23 जनवरी 2025 को चंद्र देव का वृश्चिक राशि (Scorpio) में गोचर हुआ है।  ये गोचर मानसिक, भावनात्मक और आर्थिक पहलुओं पर गहरा असर डाल सकता है। चंद्र ग्रह को मजबूत करने के लिए सोमवार को शिवजी को कच्चा दूध चढ़ाएं। चावल और चीनी का दान करें, रोज 15-20 मिनट ध्यान करें और चंद्र बीज मंत्र ‘ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः’ का जाप करें।

पढ़ें :- Amravati's Unique Chocolate Ganesha : चॉकलेट से बने अनोखे गणपति देखने उमड़ रही भीड़,विसर्जन में पर्यावरण-अनुकूल

चंद्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर
हिंदू पंचांग के अनुसार, 23 जनवरी 2025 गुरुवार को देर रात 10:32 पर चंद्र देव का वृश्चिक राशि में गोचर हुआ है। वह पहले तुला राशि में मौजूद थे। 21 जनवरी 2025 को सुबह 10:03 पर चंद्र देव ने तुला राशि में गोचर किया था। इसके बाद अब वृश्चिक राशि में उनके गोचर से मेष, वृषभ और वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ फल मिल सकते हैं।

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों को चंद्रमा के वृश्चिक राशि में गोचर का शुभ फल मिलने वाला है।  वित्तीय और पारिवारिक जीवन में आ रही समस्याएं दूर होंगी, मन प्रसन्न रहेगा, कारोबारी को पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी और दुकानदार को धन वृद्धि के अवसर मिलेंगे।

वृषभ राशि (Taurus)
मेष राशि के जातकों के साथ ही वृषभ राशि के जातकों के लिए भी चंद्र गोचर का शुभ प्रभाव रहेगा. आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, व्यापारियों को यात्राओं से लाभ होगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, समाज में उनका मान सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों को कर्ज से आ रही समस्या से छुटकारा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के काम पूरे होंगे, घर वालों के साथ अच्छा समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

पढ़ें :- Chausath Yogini Temple Morena : मितावली के चौसठ योगिनी का रहस्यमयी मंदिर , छिपे हैं कई चमत्कारिक राज
Advertisement