Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Moradabad News: रंगदारी मांगने के मामले में एक महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Moradabad News: रंगदारी मांगने के मामले में एक महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुरादाबाद। मुरादाबाद पुलिस ने रंगदारी मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि अरोपियों ने मुरादाबाद के रहने वाले कारोबारी अलीमुद्दीन का प्लॉट बेचने के बहाने बुलाकर पहले महिला के साथ उसकी उसकी आपत्तिजनक फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने की योजना बनाई। हालांकि, वो इस प्लान में कामयाब नहीं हो पाए।

पढ़ें :- UP PET Exam 2026 : लखनऊ में 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को रहेगा अवकाश, डीआईओएस ने जारी किया आदेश

इसके बाद उसे दोबारा बुलाया और उन्हें बंधक बना लिया। इस दौरान आरोपियों ने कहा कि, किसी व्यक्ति द्वारा उसकी हत्या की सुपारी 10 लाख में दी गई है। जिसमें 5 लाख एडवांस मिल गए हैं। अगर तुम हमें आठ लाख रुपए दे दो तो हम 5 लाख उसे वापस करके 3 लाख आपस में बाटकर तुम्हारी जान बख्श देंगे। इस पर कारोबारी अलीमुद्दीन द्वारा रूपयो का इंतजाम करने की बात कह कर वहां से निकल गया और सारी बात पुलिस को बता कर मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक महिला भी शामिल है। जिसमें पीरजादा थाना कटघर का रहने वाला नफीस अहमद, इन्द्राचौक थाना गलशहीद का रहने वाला मौ० फैजान, पंडित नगला थाना कटघर का रहने वाला नईम, बलदेवपुरी थाना कटघर का रहने वाला आकाश, नौबत सिंह, कमला विहार पीतल बस्ती थाना करकर का रहने वाला ओमप्रकाश, ग्राम सरथल थाना बिलारी की रहने वाली नेहा कश्यप पत्नी रामवीर कश्यप शामिल है। जिसमें फैजान को पत्रकार बताया जा रहा है। सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – रुपक त्यागी

पढ़ें :- एसएसबी ने विद्यार्थियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, सतर्कता और ईमानदारी का दिया संदेश
Advertisement