Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी की राजधानी लखनऊ समेत 50 से ज्यादा जिले शीतलहर की चपेट में, अगले 2 दिनों तक जारी रहेगा ठंड का कहर

यूपी की राजधानी लखनऊ समेत 50 से ज्यादा जिले शीतलहर की चपेट में, अगले 2 दिनों तक जारी रहेगा ठंड का कहर

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते आधा से ज्यादा उत्तर प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। इस बीच मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। इस बीच आज यानी मंगलवार को राज्य के 50 से ज्यादा जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति पैदा हो गई है। साथ ही विभाग ने घने कोहरे की भी चेतावनी जारी की है।

पढ़ें :- UP Election 2027 : मौलाना सैफ अब्बास का अखिलेश और ओवैसी पर तीखा वार, बोले-34 साल से मुसलमानों को ठग रही है सपा

कई जिलों में छाया घना कोहरा

इस बीच राज्य के कई जिलों में घना कोहरा भी छाने लगा है। सोमवार को भी राज्य के कई जिले कोहरे की चादर में ढके हुए नजर आए। इसके साथ ही ठंड ने भी लोगों को जमकर परेशान किया। इसके साथ ही कई जिलों में कोल्ड डे जैसी गलन और ठिठुरन महसूस की जा रही है। इस दौरान राज्य के अधिकतर जिलों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल रही है। उधर घने कोहरे के चलते चुर्क और आजमगढ़ में दृश्यता 50 मीटर ही रह गई। जबकि कुशीनगर, अलीगढ़ और मुरादाबाद में विजिबिलिटी 100 मीटर तक आ गई।

इन जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और पिछले सप्ताह हुई बारिश से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति पैदा हो गई है। मंगलवार को राज्य की राजधानी लखनऊ के अलावा प्रयागराज, सहारनपुर, शाहजहांपुर, आगरा, संत कबीरनगर, रायबरेली, महाराजगंज, फर्रुखाबाद, कौशांबी, मुरादाबाद, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, बांदा, अंबेडकरनगर, फतेहपुर, चित्रकूट, वाराणसी, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, संत रविदासनगर, आजमगढ़, बलिया, मऊ, देवरिया, बस्ती, गोरखपुर, हरदोई, कुशीनगर, कानपुर, कन्नौज, शामली, उन्नाव, बागपत, मुजफ्फरनगर, कासगंज, मेरठ, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, बदायूं , मैनपुरी, बिजनौर, औरेया, संभल, अमरोहा कोल्ड डे की स्थित बनी हुई है।

पढ़ें :- दुनिया खत्म हो जाएगी, स्वर्ग का लालच दिया: केन्या के ईसाई धर्मगुरू ने 190 बच्चों को भूखा मारा: 400 शव मिलें
Advertisement