Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Most ODI Runs and Wickets in 2024: वनडे में पूरे साल इन खिलाड़ियों का रहा दबदबा; देखें टॉप-5 प्लेयर्स की लिस्ट

Most ODI Runs and Wickets in 2024: वनडे में पूरे साल इन खिलाड़ियों का रहा दबदबा; देखें टॉप-5 प्लेयर्स की लिस्ट

By Abhimanyu 
Updated Date

Most ODI Runs and Wickets in 2024: आज साल 2024 के आखिरी दिन पूरी दुनिया नए साल के स्वागत की तैयारी में है, जिसके लिए कई शहरों में पब, क्लब और अन्य स्थानों पर जश्न मनाया जाएगा। हालांकि, नए साल में जाने से पहले इस साल की कुछ उपलब्धियों पर नजर डाल लेते हैं। इसी कड़ी में हम क्रिकेट फैंस के लिए उन खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनका पूरे साल वनडे क्रिकेट में दबदबा रहा है। आइये, साल 2024 के दौरान वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों पर एक नज़र डाल लेते हैं-

पढ़ें :- BRICS Summit 2026 : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, बोले- प्रतिस्पर्धा करने से डरते हैं पश्चिमी देश

2024 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

1- कुसल मैंडिस (श्रीलंका): 17 मैच, 17 पारियां, 742 रन, 143 बेस्ट, 53.00 औसत, 90.59 स्ट्राइक रेट, 1 शतक और 6 अर्धशतक

2- पथुम निस्सानका (श्रीलंका): 12 मैच, 12 पारियां, 694 रन, 210* बेस्ट, 63.09 औसत, 106.44 स्ट्राइक रेट, 3 शतक और 2 अर्धशतक

3- चारिथ असलंका (श्रीलंका): 18 मैच, 16 पारियां, 605 रन, 101 बेस्ट, 50.41 औसत, 97.11 स्ट्राइक रेट, 1 शतक और 4 अर्धशतक

पढ़ें :- BRICS Summit 2026 : पीएम मोदी, बोले- भारत बन रहा है अवसरों का नया केंद्र, चार देशों का समूह आज 21 की संख्या तक पहुंचा

4- कीसी कार्टी (वेस्ट इंडीज): 12 मैच, 11 पारियां, 560 रन, 128* बेस्ट, 62.22 औसत, 88.05 स्ट्राइक रेट, 1 शतक और 3 अर्धशतक

5- हर्ष ठाकर (कनाडा): 15 मैच, 15 पारियां, 553 रन, 111* बेस्ट, 46.08 औसत, 71.17 स्ट्राइक रेट, 2 शतक और 2 अर्धशतक

2024 में वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

1- वानिन्दु हसरंगा (श्रीलंका): 10 मैच, 10 पारियां, 3 मेडन, 26 विकेट, 7/19 बेस्ट, 15.61 औसत, 5.36 इकोनॉमी और 17.46 स्ट्राइक रेट

2- दिलोन हेइलिगर (कनाडा): 14 मैच, 14 पारियां, 5 मेडन, 26 विकेट, 5/31 बेस्ट, 22.23 औसत, 4.95 इकोनॉमी और 26.92 स्ट्राइक रेट

पढ़ें :- दिल्ली में कैफे के बाहर दो नकाबपोशों ने की 15 राउंड फायरिंग, दो घायल, चश्मदीद ने सुनाई पूरी घटना

3- अल्लाह ग़ज़नफ़र (अफगानिस्तान): 11 मैच, 11 पारियां, 5 मेडन, 21 विकेट, 6/26 बेस्ट, 13.57 औसत, 4.05 इकोनॉमी और 20.09 स्ट्राइक रेट

4- आर्यन दत्त (नीदरलैण्ड्स): 12 मैच, 12 पारियां, 11 मेडन, 21 विकेट, 6/34 बेस्ट, 18.71 औसत, 3.85 इकोनॉमी और 29.14 स्ट्राइक रेट

5- नोस्तुश केंजीगे (यूएसए): 12 मैच, 12 पारियां, 4 मेडन, 20 विकेट, 4/52 बेस्ट, 21.90 औसत, 4.33 इकोनॉमी और 30.30 स्ट्राइक रेट

Advertisement