लखनऊ। कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की जान चली गयी, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार क लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान आया है। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार पिछली सरकार में बनी सड़कों के प्रति बैर भाव रखती है, उनकी जानबूझकर उपेक्षा करती है, जिसका ख़ामियाज़ा आम जनता को अपनी जान देकर चुकाना पड़ता है।
पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले-किसी की राय में कोई दिलचस्पी नहीं, हम बस यह जानना चाहते हैं कि गोली चलाने का आदेश किसने दिया? रिजिजू बोले- शाह जवाब देने को तैयार
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए जानलेवा बस एक्सीडेंट में 8 व्यक्तियों की मृत्यु और 40 से अधिक यात्रियों के घायल होने का समाचार बेहद दुःखद है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए जानलेवा बस एक्सीडेंट में 8 व्यक्तियों की मृत्यु और 40 से अधिक यात्रियों के घायल होने का समाचार बेहद दुःखद है।
अभी चंद दिनों पहले ही ‘सड़क सुरक्षा’ के मुद्दे को गंभीर मानते हुए, अपने अनुभव के आधार पर ये कहा था कि अच्छे रखरखाव के अभाव में यात्रा गतिमान… pic.twitter.com/sUgn501EH8
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 6, 2024
पढ़ें :- झारखंड में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ख़िलाफ़ बल का प्रयोगी ग़लत, सरकार को उनकी बात सुनकर तुरंत समाधान करना चाहिए: राहुल गांधी
उन्होंने कहा, अभी चंद दिनों पहले ही ‘सड़क सुरक्षा’ के मुद्दे को गंभीर मानते हुए, अपने अनुभव के आधार पर ये कहा था कि अच्छे रखरखाव के अभाव में यात्रा गतिमान और सुरक्षित नहीं हो सकती है। भाजपा सरकार पिछली सरकार में बनी सड़कों के प्रति बैर भाव रखती है, उनकी जानबूझकर उपेक्षा करती है, जिसका ख़ामियाज़ा आम जनता को अपनी जान देकर चुकाना पड़ता है।
भाजपा सरकार में अधिकांश दुर्घटनाओं की जड़ में पीडब्ल्यूडी, पुलिस, ट्रैफ़िक पुलिस, आरटीओ का नीचे से लेकर ऊपर तक का भ्रष्टाचार और छुट्टा पशुओं की समस्या है। जब समस्या सामने है तो सरकार समाधान के रास्ते क्यों नहीं ढूँढती? इस तरह के हादसे टाले जा सकते हैं। लगातार घटित हो रहे ऐसे हादसों की दोषी भाजपा सरकार है।