पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज:: सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर कला गांव में रहस्यमय परिस्थितियों में मां-बेटे का शव फंदे से लटका मिला। इसमें मां का शव जहां पंखे की कुंडी से लटका था, तो वहीं बेटे का शव मां की कमर में बंधी रस्सी से लटका मिला। पुलिस के पहुंचने से पूर्व स्वजन ने फंदा काटकर दोनों को नीचे उतार दिया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पढ़ें :- सपा सांसद लक्ष्मीकांत निषाद की गाड़ी पर हमला : अखिलेश बोले- भाजपा 2024 की ‘महा हार’ से उबरने के लिए अपनाना चाहती है ‘लठतांत्रिक’ तरीके
ग्रामवासी शेषमणि ने बताया कि रविवार की सुबह आठ बजे वह खेत के कार्य से बाहर गया था। पत्नी वंदना और पांच वर्षीय बेटा कृष्णा उर्फ चिंटू घर पर थे। सुबह करीब 10:30 बजे वह घर लौटा तो देखा कि उसके घर का दरवाजा बंद था।
इसके बाद शोर मचाते हुए काफी प्रयास के बाद किसी तरह से दरवाजा तोड़कर वह अंदर घुसा तो देखा कि पत्नी पंखे में लगे फंदे के सहारे लटक रही थी। उसके कमर में बंधी एक रस्सी से पांच वर्षीय बेटे के गले में भी फंदा लगा था। इसके बाद उसने फंदा काटकर दोनों को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर सदर कोतवाल राहुल शुक्ला, सदर सीओ आभा सिंह के साथ फॉरेंसिक की टीम पहुंच गई। पुलिस शेषमणि से पूछताछ कर मामले की जानकारी ले रही है। सदर कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।