Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Motorola Edge 50 Pro पावरफुल प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ होगा लॉन्च, कई फीचर्स आए सामने

Motorola Edge 50 Pro पावरफुल प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ होगा लॉन्च, कई फीचर्स आए सामने

By Abhimanyu 
Updated Date

Motorola Edge 50 Pro : मोटोरोला अपने अपकमिंग स्मार्टफोन मोटोरोला एज 50 प्रो (Motorola Edge 50 Pro) को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन को अगले महीने अप्रैल के पहले सप्ताह में पेश किए जाने की बात कही जा रही हैं। हालांकि, लॉन्च से पहले ही लीक हुई रेंडर से अपकमिंग फोन के डिज़ाइन और कलर की डिटेल्स सामने आयी है।

पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा

रिपोर्ट्स की माने तो मोटोरोला एज 50 प्रो (Motorola Edge 50 Pro) क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ एंट्री लेगा। एंड्रॉयड हेडलाइंस की माने तो इस फोन के लीक हुए रेंडर शामिल थे। इसको तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, पर्पल और व्हाइट स्टोन पैटर्न के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा अपकमिंग फोन के रेंडर हैंडसेट की लॉक स्क्रीन पर 3 अप्रैल की तारीख देखी गई है, जिसका हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि यह इसी दिन लॉन्च हो सकता है।

दावा किया जा रहा है कि फोन को चीन में मोटो X50 Ultra के नाम से पेश किया जाएगा, जिसे कुछ समय पहले ही टीज़ किया गया था। इसको पतले बेज़ेल्स के साथ कर्व्ड डिस्प्ले और टॉप पर एक होल-पंच स्लॉट के साथ देखा गया है। वॉल्यूम और पावर बटन दाहिने किनारे पर दिखाई देते हैं, जबकि USB टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट निचले किनारे पर दिखाई दे रहा है। रेकटैंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश यूनिट के साथ तीन कैमरा सेंसर हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, मोटोरोला एज 50 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/1.4 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 13mm वाइड-एंगल कैमरा और 6x ज़ूम के साथ 73mm टेलीफोटो शूटर शामिल होंगे। इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच के डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट पर संचालित होने की संभावना है, जिसे 12GB रैम के साथ जोड़ा जाएगा। इसके अलावा 125W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।

पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर
Advertisement