Motorola Edge 70 Neo : मोटोरोला जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Neo लॉन्च कर सकता है। वहीं, अब यह स्मार्टफोन Flipkart पर टीज किया गया है। हालांकि, टीजर में फोन का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन इसके डिजाइन को दिखाया गया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
पढ़ें :- Semiconductor sector jobs : सेमीकंडक्टर सेक्टर में खुलने जा रहा नौकरियों का खजाना, IT से 6 गुना ज़्यादा मिलेगी सैलरी
नया डिजाइन
फ्लिपकार्ट पर जारी टीजर में मोटोरोला के नए अपकमिंग फोन का रियर डिजाइन देखने को मिला है।
कैमरा मॉड्यूल
इसमें बैक पैनल पर स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। जिसमें तीन बड़े सर्कुलर कटआउट नजर आते हैं। इसके साथ कैमरा मॉड्यूल के बाहर अलग से LED फ्लैश भी मौजूद है। बैक पैनल के बीच में Motorola का लोगो दिया गया है।
कलर
टीजर में फोन डार्क ग्रीन कलर में दिखाई दिया है। जिसका फिनिश मैट टेक्सचर वाला लग रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संभावित Motorola Edge 70 Neo को Mountain View, Milky Blue, Sage और Gray Lilac सहित चार Pantone कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
स्टोरेज
91mobiles की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, Motorola Edge 70 Neo में 6.78-इंच का 1.5K डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलने की उम्मीद है। फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलने की बात सामने आई है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा और 2MP मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
बैटरी
वहीं बैटरी की बात करें तो आगामी Motorola Edge 70 Neo में 7,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। Softwareकी बात करें तो फोन Android 16 पर काम कर सकता है। कंपनी इसमें चार बड़े Android OS अपडेट और पांच साल के Security Update भी दे सकती है।
पढ़ें :- No Pilot China’s Cargo Aircraft : बिना पायलट के उड़ा विशालकाय कार्गो विमान, सफल लैंडिंग की
कीमत
Motorola Edge 70 Neo को कंपनी अपनी Edge 70 सीरीज में कम कीमत वाले मॉडल के तौर पर पेश कर सकती है। इसके Snapdragon 7s Gen 3 Processor को देखते हुए इसकी कीमत Edge 70 Fusion से कम रहने की उम्मीद है। फिलहाल Edge 70 Fusion की शुरुआती कीमत 30,999 रुपये है। ऐसे में Motorola Edge 70 Neo को भारत में 25,000 से 28,000 रुपये के संभावित Price segment में लॉन्च किया जा सकता है।