Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Cannes: ऑफ शोल्डर गाउन मौनी रॉय कान्स फेस्टिवल में हुई शामिल, हीरों का हार और नीलम की अंगूठी पर टिकी फैंस की नजरें

Cannes: ऑफ शोल्डर गाउन मौनी रॉय कान्स फेस्टिवल में हुई शामिल, हीरों का हार और नीलम की अंगूठी पर टिकी फैंस की नजरें

By आराधना शर्मा 
Updated Date

78th Cannes Film Festival: फ्रांस में चल रहे 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल (78th Cannes Film Festival) में भारतीय सितारों का पहुंचना लगातार जारी है। जैकलीन फर्नांडिज (Jacqueline Fernandez) से लेकर उर्वशी रौतेला, नैन्सी त्यागी और नितांशी गोयल जैसे सितारे अब तक रेड कार्पेट पर नजर आ चुके हैं।

पढ़ें :- नसीरुद्दीन शाह पर फिर बरसे पीयूष मिश्रा, बोले- कैप्टन स्मित की बहादुरी पर चुप, LPU में भी बच्चों पर लाठियां चली, झारखंड नहीं पहुंचे..

अब इस सूची में टीवी से लेकर बॉलीवुड तक का सफर करने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय का नाम शामिल हो गया है। कान्स 2025 से मौनी का लुक सामने आ गया है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। सामने आईं तस्वीरों में मौनी नीले रंग का ऑफ शोल्डर गाउन पहने नजर आ रही हैं।

पढ़ें :- पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल से शेयर की भावुक तस्वीर; लिखा- ‘माई हमार दुनिया’

उन्होंने अपने लुक को एक एलिगेंट नेकपीस और बंधे हुए बालों के साथ पूरा किया है। मौनी बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। बता दें कि इस साल अभिनेत्री जाह्नवी कपूर कान्स फिल्म फेस्टिवल में कदम रखने जा रही हैं। वह आज सुबह फ्रांस के लिए रवाना हो चुकी हैं। इसके अलावा करण जौहर, ईशान खट्टन भी रेड कार्पेट पर नजर आ सकते हैं।

Advertisement