मुंबई: बॉलीवुड फेमस एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrinal Thakur) अपने बेहतरीन स्टाइल और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं. वह, हाल ही में संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज ‘हीरामंडी द डायमंड बाजार’ (Web series ‘Hiramandi The Diamond Bazaar’) की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं. इस स्क्रीनिंग इवेंट में शामिल होने के लिए उन्होंने ऑफ व्हाइट साड़ी पहनी.
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
इस साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने इसका वीडियो और फोटोज शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने खुद को अप्सरा बताया जबकि फोटो शेयर करते हुए सीरीज ‘हीरामंडी’ की तारीफ की. यहां हम आपको मृणाल ठाकुर की साड़ी की कीमत बताने जा रहे हैं, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रही है.
मृणाल ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा,”डायमंड बाजार में एक डैजलिंग शाम बिताई. संजय लीला भंसाली सर आपने एक सुंदर और चमत्कारिक दुनिया बनाई और मैं इसकी रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रही हूं.”
मृणाल ठाकुर ने ‘हीरामंडी’ के प्रीमियर पर जो साड़ी पहनी उसे डिजाइनर मृणालिनी राव ने डिजाइन किया है. यह जॉर्जेट की साड़ी है, जो देखने में काफी सुंदर लग रही है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साड़ी की कीमत 2 लाख 8 हजार रुपए है. इस साड़ी पर हैवी कढ़ाई और वर्क किया गया है.
पढ़ें :- कोरियन सिंगर ने गाया ‘लॉलीपॉप लागेलू,’ भोजपुरिया अंदाज देख झूम उठा IIT कानपुर का पूरा कैंपस