MS Dhoni With Hookah : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल टीम सीएसके के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की लोकप्रियता दुनियाभर में है। भारत और अन्य देशों के युवा क्रिकेटरों के साथ करोड़ों लोग उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने फैंस के होश उड़ा दिये हैं।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एमएस धोनी (MS Dhoni) हुक्का पीते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर फैंस अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इस वीडियो पर माही का बचाव करते नजर आ रहे हैं, जबकि कई लोग ने पूर्व भारतीय कैप्टन को ट्रोल कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल वीडियो में धोनी को दुबई में छुट्टियों के दौरान कैद किया गया है।
MS Dhoni With Hookah- Rare video
pic.twitter.com/LY7cvCrJFz — Abhimanyu Indian (@Abhi321997) January 7, 2024
पढ़ें :- Asian Para Games 2026 : भारतीय फर्राटा धाविका सिमरन शर्मा ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया, हासिल की स्वर्णिम सफलता
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एमएस धोनी अपने लंबे बालों वाले लुक के साथ सूट में नज़र आ रहे हैं और उनके अगल-बगल कुछ लोग भी दिख रहे हैं। इसी दौरान वह हुक्का पीते हुए दिखे। धोनी ने पहले हुक्का मुंह में लगाकर धुआं खींचा और फिर वो धुंआ बाहर करते हुए दिखे।