Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. VIDEO- ‘MS धोनी के हाथ ‘पॉकेटमार’ से भी तेज…’ पूर्व कोच रवि शास्त्री के बयान से मचा बवाल

VIDEO- ‘MS धोनी के हाथ ‘पॉकेटमार’ से भी तेज…’ पूर्व कोच रवि शास्त्री के बयान से मचा बवाल

By Abhimanyu 
Updated Date

Ravi Shastri’s controversial statement on MS Dhoni: भारत के सबसे सफल कप्तान कहे जाने वाले एमएस धोनी की फैन फॉलोइंग आज भी बरकरार है। धोनी ने करीब पांच साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, लेकिन जब भी मैदान पर उतरते हैं तो उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस हर जगह पहुंच जाते हैं। वहीं, अब धोनी के क्रिकेट में महान योगदान के लिए 09 जून को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने धोनी को लेकर एक ऐसी टिप्पणी की है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर घमासान छिड़ गया है।

पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल

दरअसल, भारत के पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री एक इंटरव्यू में धोनी की फुर्ती की तारीफ कर रहे थे, लेकिन उन्होंने इस दौरान कुछ ऐसा बोल दिया, जो धोनी के फैंस को पसंद नहीं आएगा। शास्त्री ने विवादित उदाहरण देते हुए कहा कि धोनी के हाथ पॉकेट मार (जेब कतरे) से भी तेज हैं। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आईसीसी इवेंट के दौरान वेस्टइंडीज पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर इयान राफेल बिशप के सवाल पर रवि शास्त्री कहते हैं- ‘एमएस धोनी के हाथ जेबकतरे से भी तेज हैं। अगर आप कभी भारत में हों, कोई बड़ा मैच देखने जा रहे हों, खास तौर पर अहमदाबाद में तो आप नहीं चाहेंगे कि एमएस आपके पीछे हो, पीछे नजर रखें, ऐसा न हो कि बटुआ गायब हो जाए।’

पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'

बता दें कि धोनी 09 जून को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले भारत के 11वें खिलाड़ी बने हैं। उनके अलावा, दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला और ग्रीम स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया दिग्गज मैथ्यू हेडन, पूर्व कीवी कप्तान डेनियल विटोरी, पाकिस्तान महिला टीम की खिलाड़ी सना मीर और इंग्लैंड महिला टीम की बल्लेबाज सारा टेलर को भी आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है।

Advertisement