Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुख्तार अंसारी गैंग का शूटर शाहरुख पठान एनकाउंटर में ढेर; पुलिस ने रखा था इतना इनाम

मुख्तार अंसारी गैंग का शूटर शाहरुख पठान एनकाउंटर में ढेर; पुलिस ने रखा था इतना इनाम

By Abhimanyu 
Updated Date

Muzaffarnagar Encounter: मुख्तार अंसारी गैंग और संजीव जीवा गैंग के लिए काम करने वाले शार्प शूटर शाहरुख पठान को मेरठ एसटीएफ ने मार गिराया है। रविवार की देर रात मुजफ्फरनगर जिले में छपार थाना क्षेत्र के बिजोपुरा चौराहे के पास एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान शाहरुख की एसटीएफ की गोली लगने से मौत हो गयी। शूटर पर एक दर्जन से ज़्यादा मामले दर्ज थे और 50 हजार का इनाम रखा गया था।

पढ़ें :- लखनऊ स्नातक सीट पर कांति सिंह पटेल की बड़ी जीत : सपा के खाते में आयी चौथी सीट, वाराणसी स्नातक पर जीत लगभग तय

जानकारी के अनुसार, यूपी एसटीएफ की टीम और पुलिस काफी समय मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी शाहरुख पठान की तलाश थी। वह हर किसी न किसी तरह से पुलिस से बचकर निकल जाता था। रविवार को एसटीएफ टीम को शाहरुख की लोकेशन मिली और उसे पकड़ने के लिए घेरा बंदी की गई। इस दौरान बदमाशों ने एसटीएफ टीम पर फायरिग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में शाहरुख मारा गया। पुलिस को शूटर के पास से एक ब्रेजा कार, एक पिस्टल व दो रिवाल्वर व कई जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस भी बरामद किए है। पुलिस ने शाहरुख पठान के पास से एक 9 एमएम की देसी पिस्तौल भी बरामद की है।

शाहरुख पठान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, बदमाश शाहरुख पठान के खिलाफ लूट और हत्या के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह 6 माह पूर्व जमानत पर बाहर आया था। जिसके बाद हत्या के मुकदमों के गवाही देने वालों को धमकाने और जान से मारने के प्रयास में केस दर्ज किया गया था।

Advertisement