Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का 36 बार हुआ आमना-सामना; जानें किस टीम ने जीते सबसे ज्यादा मैच

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का 36 बार हुआ आमना-सामना; जानें किस टीम ने जीते सबसे ज्यादा मैच

By Abhimanyu 
Updated Date

MI vs CSK Head to Head : मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज रविवार 14 अप्रैल 2024 को आईपीएल की दो सबसे बड़ी टीमें यानी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) भिड़ने वाली हैं। यह दोनों टीमें आईपीएल इतिहास की सफल टीमें रही हैं और दोनों ने ही 5-5 बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है। वहीं, आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हमेशा कांटे की टक्कर होती रही है। हालांकि, इस बार दोनों टीम अपने नए कप्तान के नेतृत्व में खेल रही हैं।

पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले मैच में चार विकेट से हराकर 1-0 की बनाई बढ़त, सैमसन-श्रेयस और नमन चमके

आईपीएल में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच अब तक कुल 36 मैच खेले जा चुके हैं। जिनमें मुंबई 20 जीत के साथ आगे है, जबकि 16 मैच चेन्नई के नाम रहे हैं। वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों की बात करें तो यहां पर घरेलू टीम मुंबई ने 7 मैचों में जीत दर्ज की है और चेन्नई को 4 मैचों में जीत हासिल हुई। पिछले साल 2023 में वानखेड़े और चेपोक में खेले गए दोनों मैचों में चेन्नई ने जीत हासिल की थी। इस सीजन वानखेड़े में खेले गए तीन मैचों में से दो मैच में मुंबई को जीत मिली है।

आईपीएल 2024 में दोनों टीमों का प्रदर्शन

आईपीएल के मौजूदा सीजन की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी रही है, जबकि मुंबई इंडियंस शुरुआती तीन मैच गंवाने के बाद जीत के ट्रैक पर वापस लौटी है। इस सीजन चेन्नई ने 5 में से 3 मैच जीते हैं, टीम ने अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराया था। दूसरी तरफ, मुंबई ने 5 में से 2 मैच में जीत दर्ज की है। उसने अपने आखिरी मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हराया था।

कब और कहां खेला जाएगा मैच

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक क्लीन स्वीप! शॉट पुट में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज पर कब्जा

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच, रविवार 7 अप्रैल 2024 को शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का लाइव टेलीकास्ट, स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विभिन्न भाषाओं में देख सकेंगे। इसके अलावा फ्री लाइव स्ट्रीमिंग, मोबाईल या लैपटॉप यूजर्स के लिए जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Advertisement