Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Mumbai Storm से मची तबाही, 100 फुट लंबा बोर्ड गिरने से 35 लोग घायल, हवाई सेवाओं पर पड़ा असर

Mumbai Storm से मची तबाही, 100 फुट लंबा बोर्ड गिरने से 35 लोग घायल, हवाई सेवाओं पर पड़ा असर

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई । मुंबई में सीजन की पहली बारिश के साथ तेज धूल भरी आंधी चली है। इस वजह से आसमान में अंधेरा छा गया। बारिश की वजह से मुंबई वासियों को राहत तो मिली ,लेकिन आंधी चलने से कुछ जगह तबाही की भी खबरें आ रही हैं।

पढ़ें :- अखिलेश ने 'नीला रंग' अपनाया तो भड़कीं मायावती, बोलीं- नीला कपड़ा इस्तेमाल करने से अम्बेडकरवादी नहीं होने वाले

तूफान की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अचानक मौसम बदलने से कई जगह सड़कों पर यातायात रुक गया। लोगों ने आंधी से बचने के लिए कई जगह आश्रय लिया। तेज आंधी की वजह से मुंबई के घाटकोपर में एक 100 फुट लंबा बिलबोर्ड उखड़ गया और गिर गया। बीएमसी का कहना है कि इस घटना में 35 लोग घायल हो गए।

हवाई सेवाओं पर भी पड़ा असर

मुंबई के घाटकोपर, बांद्रा कुर्ला, धारावी इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। उधर मुंबई हवाई अड्डे पर हवाई सेवाओं का संचालन अस्थाई रूप से रोका गया। हवाईअड्डा प्राधिकरण ने बताया कि तूफान के दौरान 15 उड़ानों में बदलाव किया गया। इसके बाद शाम 5:03 बजे हवाई सेवाओं का संचालन शुरू हो पाया। दरअसल मुंबई हवाई अड्डे पर बीते सप्ताह प्री-मानसून रनवे के रख-रखाव का काम किया गया था। इस वजह से उड़ानों को समय रहते संचालित किया गया।

पढ़ें :- हरियाणा में एक दुकान में झाड़ू लगा रहे युवक की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

इन इलाकों में बारिश और तूफान चलने की संभावना

उधर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई, ठाणे और पालघर में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और तूफान की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि तूफान के साथ साथ कई जगह बिजली भी गिर सकती है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी आंधी चल सकती है।

Advertisement