Munawar Farooqui Hyundai Creta Facelift : Bigg Boss 17 का खिताब मुनव्वर फारूकी के नाम हो गया। फारूकी को ट्रॉफी के साथ हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट पुरस्कार में मिली । अभिषेक कुमार को हरा कर मुनव्वर फारूकी ने इस शो के खिताब को अपने नाम कर लिया है। मुनव्वर को ईनाम में चमचमाती ट्रॉफी, 50 लाख रुपये और Hyundai Creta Facelift कार दी गई है।हुंडई ने हाल ही में भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए क्रेटा का फेसलिफ्ट अवतार लॉन्च किया है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
नई क्रेटा में इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए दो 10.25-इंच स्क्रीन, 360-डिग्री सराउंड कैमरा, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, हवादार सीटें, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, बोस साउंड सिस्टम, पावर्ड ड्राइवर सीट की सुविधा है। , एप्पल कार प्ले, एंड्रॉइड ऑटो, एयर प्यूरीफायर, रेन सेंसिंग वाइपर और अपडेटेड सीट अपहोल्स्ट्री जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं।
Hyundai Creta के फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत 10 लाख 99 हजार 900 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, यह इस कार के बेस वेरिएंट की कीमत है।
नई क्रेटा का बाजार में सीधा मुकाबला किआ सेल्टोस, टोयोटा हाईराइडर, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, एमजी एस्टोर, होंडा एलिवेट, स्कोडा कुशाक और वीडब्ल्यू ताइगुन से होगा। नई क्रेटा 17.0 किमी से 18.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।