Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘Munjya’ Teaser release: हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ का ट्रेलर रिलीज, कटप्पा भी आये नजर

‘Munjya’ Teaser release: हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ का ट्रेलर रिलीज, कटप्पा भी आये नजर

By आराधना शर्मा 
Updated Date

‘Munjya’ Teaser release: ‘स्त्री’ के मेकर्स ने हाल ही ‘मुंज्या’ का टीजर रिलीज किया था, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला, और अब इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो वाकई पसंद आएगा। ‘स्त्री’ की तरह ही ‘मुंज्या’ में हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का देखने को मिलने वाला है। लेकिन ट्विस्ट यह है कि इस बार डराने के लिए किसी एक्टर को भूत नहीं बनाया गया, बल्कि CGI से एक्टर को क्रिएट किया गया है।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

Munjya का ट्रेलर देख लोग भी खूब तारीफ कर रहे हैं और उनका कहना है कि इस तरह की फिल्मों और कहानियों को सपोर्ट किया जाना चाहिए। ट्रेलर में शरवरी वाघ और मोना सिंह की एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है। ‘मुंज्या’ में कटप्पा यानी सत्यराज भी हैं, जो भूत उतारने वाले यानी एक्सॉर्सिस्ट बने हैं। उन्हें देखकर भी फैंस हैरान हैं।

फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद लोगों में इसके लिए उत्सुकता और बढ़ गई है, और वो सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। किसी ने ‘मुंज्या’ के ट्रेलर को नेक्स्ट लेवल का बताया, तो किसी ने कहानी और डायलॉग की तारीफ की। लोगों को अब ‘मुंज्या’ के बड़े पर्दे पर आने का इंतजार है।

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
Advertisement