Munmun Dutta and Raj Anadkat Engaged: टीवी का फेमस सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta), जो बबीता कृष्णन अय्यर की भूमिका निभा रहीं हैं। अब मुनमुन दत्ता को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के लिए अमृतसर से आए थे हथियार, 2 महिलाओं ने ट्रेन से मुंबई पहुंचाई पिस्टल
बताया जा रहा है कि कथित तौर पर अभिनेता राज अनादकट (Raj Anadkat) संग मुनमुन दत्ता ने सगाई कर ली है, जिन्हें सिटकॉम में जेठालाल के बेटे टप्पू के रूप में देखा गया था। रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेताओं ने इस मार्च महीने की शुरुआत में गुजरात के वडोदरा में अपने परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में सगाई कर ली है। आपको बता दें मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) राज अनादकट (Raj Anadkat) ससे पूरे 9 साल बड़ी हैं.
परिवार के सामने की सगाई
सूत्रों के हवाले से ऐसा माना जा रहा है “मुनमुन और राज के परिवारों ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया है और वो भी समारोह में उपस्थित थे।” सूत्र ने आगे यह भी बताया कि वो तब से डेटिंग कर रहे थे, जब राज ने 2017 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा में शामिल किया था। वास्तव में, शो के सेट पर हर कोई उनके रिश्ते के बारे में जानता था।