Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुस्लिम महिला ने दी थी सीएम योगी को जान से मारने की धमकी; मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुस्लिम महिला ने दी थी सीएम योगी को जान से मारने की धमकी; मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhimanyu 
Updated Date

Threat to CM Yogi Case : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को जान से मारने की धमकी के मामले में मुंबई पुलिस ने एक मुस्लिम महिला को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान 24 वर्षीय फातिमा खान के रूप में हुई है। आरोपी महिला उल्लहासनगर की रहने वाली हैं। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

पढ़ें :- VIDEO : PM मोदी ने ‘सुपर हीरो’ कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, 174 जान बचाने वाले पायलट बोले- हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, भगवान ने हमें बचाया

दरअसल, मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के ट्रैफिक कंट्रोल डिपार्टमेंट के वॉट्सऐप पर शनिवार को धमकी भरा मैसेज भेजा गया था। इस मैसेज में धमकी दी गयी कि अगर 10 दिनों के अंदर योगी आदित्यनाथ ने इस्तीफा नहीं दिया तो उनका हाल भी बाबा सिद्दीकी (Baba Siddiqui) की तरह किया जाएगा। जांच में पता चला है कि यह संदेश फातिमा खान के नंबर से आया था।

मुंबई एंटी टेररिजम स्क्वॉड ने पुलिस के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाकर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, फातिमा के पिता एक फर्नीचर के कारोबारी हैं। वहीं आरोपी महिला ने बीएससी इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी से बीएससी किया है। वह पढ़ी लिखी है, लेकिन उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

गौरतलब है कि पिछले महीने 12 अक्टूबर को महाराष्ट्र की एनसीपी के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे विधायक जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इसके बाद जीशान सिद्दीकी और अभिनेता सलमान खान को धमकी भी मिलती रही है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव और अब्बास अंसारी की मुलाकात से यूपी की सियासत गरम, राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ी हलचल
Advertisement