Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Muzaffarpur Murder: दबंगों के खिलाफ गवाही देना पड़ा भारी; बाप-बेटे और पोते को घर में घुसकर मारी गोली

Muzaffarpur Murder: दबंगों के खिलाफ गवाही देना पड़ा भारी; बाप-बेटे और पोते को घर में घुसकर मारी गोली

By Abhimanyu 
Updated Date

Muzaffarpur Murder: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अजय साह नाम के एक शख्स को दबंगों के खिलाफ गवाही देना भारी पड़ गया। उसे इसका खामियाजा अपनी जान देकर चुकाना पड़ा है। दबंगों ने रविवार रात पीड़ित के घर में घुसकर फायरिंग की। जिसमें अजय की मौत हो गयी, जबकि उसके पिता सुरेश साह और बेटा अंकुश की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

जानकारी के अनुसार, यह मामला मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के सुमेरा गांव है। जहां पर गांव के ही अशोक साह के पुत्र साहेब, राजा और राहुल ने अजय साह (32), पिता सुरेश साह (55), और बेटे 13 साल के पोते अंकुश कुमार को गोली मार दी। जिसके बाद गंभीर हालत में परिजन तीनों को मुजफ्फरपुर शहर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान अजय की मौत हो गई। पीड़ित और आरोपी दोनों परिवार पटीदार हैं।

अजय साह के छोटे भाई चंदन साह ने पुलिस को बताया कि उसके भाई अजय साह ने सुजीत कुमार उर्फ साहेब का गांव के ही एक परिवार से विवाद हुआ था। इस केस में साहेब के खिलाफ अजय ने चार महीना पहले एक केस में गवाही दी थी, जिसको लेकर उसने पूरे परिवार को गोली मार कर हत्या कर देने की धमकी दी थी।

चंदन के अनुसार, रविवार रात करीब 9.00 बजे सपरिवार खाना खाकर सोने चले गए। तभी दरवाजा पीटने की तेज आवाज आयी। बड़े भाई अजय साह बाहर निकले। सुजीत कुमार उर्फ साहब दो अन्य भाइयों राजा और राहुल के साथ पड़ोसी सुरेश साह के घर हथियार से लैस होकर पहुंचा था। दरवाजा खोलते ही साहेब पिस्टल से गोली चला दी।

फायरिंग में अजय साह के सीने और पेट में गोली लगी। इसके बाद जब अजय के पिता शोर सुनकर बाहर निकले तो उन्हें भी पेट में गोली मार दी। बगल के कमरे में भतीजा अंकुश कुमार बाहर निकाला तो उसे भी गोली मार दी। चंदन ने बताया कि जब वह अपने कमरे से बाहर निकाला तो तीनों आरोपित गोली मारकर फरार हो गए थे।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें

थानाध्यक्ष कुमार प्रमोद सिंह ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। अजय के छोटे भाई चंदन साह ने तीन लोगों को आरोपित किया है, फिलहाल सभी घर छोड़कर फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Advertisement