पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा तहसील के सभागार कक्ष में रेवेन्यू बार एसोसिएशन की बैठक एवं नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कुणाल के स्वागत व परिचय समारोह का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, एडवोकेट ने की, जबकि संचालन कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद शुक्ला, एडवोकेट ने किया।
पढ़ें :- सावन के आखिरी सोमवार को घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट फलाहारी मिष्ठान, जानें सबसे आसान रेसिपी
औपचारिक परिचय कार्यक्रम के दौरान एसडीएम कुणाल ने सभी अधिवक्ताओं से परिचय प्राप्त किया और स्वयं का परिचय भी दिया। उन्होंने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अधिवक्ताओं और आमजन के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा।
एसडीएम ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई (जनता दर्शन) आयोजित की जाएगी, ताकि फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण हो सके और उन्हें अनावश्यक भागदौड़ का सामना न करना पड़े।
बैठक को संबोधित करते हुए रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। वहीं, उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद शुक्ला ने कहा कि अधिवक्ताओं एवं वादकारियों के लंबित और जटिल मामलों का समयबद्ध समाधान प्रशासन की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर मंत्री दयानंद यादव, सुधीर शुक्ला, रविंद्रनाथ त्रिपाठी, वीरेंद्र पांडेय, योगेंद्र लाल श्रीवास्तव, महेंद्रनाथ त्रिपाठी, रितेश उपाध्याय, लखन श्रीवास्तव, शेख शमसुद्दीन, अशोक तिवारी, रियाज अहमद, आशीष श्रीवास्तव, साधु शरण मिश्र, विभूति यादव, राजन सिंह, जगनारायण विश्वकर्मा, बृजेश कुमार, संतोष पांडेय, अर्जुन कुमार, अनिल कुमार, हबीबुर्रहमान, हरिशंकर लाल श्रीवास्तव, अमित सिंह, अमरीश मौर्य सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
पढ़ें :- दिल्ली में रक्षा मंत्रालय में कार्यरत महिला अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
परिचय समारोह में तहसीलदार करण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, अतिरिक्त नायब तहसीलदार सुदेव पटेल सहित तहसील प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट