Myanmar Earthquake: साल 2024 के पहले दिन यानी 1 जनवरी को जापान में भूकंप (Earthquake in Japan) के करीब 155 झटके महसूस किए गए। इसमें कई झटके 6 तीव्रता से ज्यादा के थे, जबकि पहला झटका 7.6 तीव्रता का था। इससे जापान में भीषण तबाही मची है। वहीं, म्यांमार में भी भूकंप (Myanmar Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं।
पढ़ें :- BJP ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए अमरपाल मौर्य, हनुमान मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology) के मुताबिक, म्यांमार में 2 जनवरी को 3 बजकर 15 मिनट 53 सेंकेड पर भूंकप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र 85 किलोमीटर नीचे था। हालांकि, म्यांमार में भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। इससे पहले जापान में आए भयंकर भूकंप में जापान में भूकंप की वजह से 8 लोगों की मौत हो गई। यह आंकड़ा बढ़ सकता है। इसके अलावा जापान के तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई।