Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. अब अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल पर रहेंगी NADA की निगाहें, अपने ठिकानों की देनी होगी जानकारी

अब अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल पर रहेंगी NADA की निगाहें, अपने ठिकानों की देनी होगी जानकारी

By Abhimanyu 
Updated Date

NADA RTP : भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और टी20आई टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल पर नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) नजरें रहने वाली हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा रहे इन दोनों खिलाड़ियों को NADA के रजिस्‍टर्ड टेस्टिंग पूल (RTP) में शामिल किया गया है। दोनों खिलाड़ियों ने 348 खिलाड़ियों की नई RTP लिस्‍ट में महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और श्रेयस अय्यर की जगह ली है।

पढ़ें :- UP NEET UG-2026 : काउंसिलिंग की तैयारी तेज, डीजीएमई ने ऑनलाइन काउंसिलिंग को पारदर्शी, सरल और अभ्यर्थी-केंद्रित बनाने पर दिया जोर

रजिस्‍टर्ड टेस्टिंग पूल (RTP) में शामिल होने के बाद अभिषेक और अक्षर को NADA के साथ अपनी गतिविधियों की जानकारी शेयर करनी होती है। इसके साथ ही इन खिलाड़ियों हर दिन एक निर्धारित समय सीमा के भीतर टेस्टिंग के लिए उपलब्ध रहना होता है। अगर तीन बार ये खिलाड़ी अपने ठिकाने की जानकारी न देना डोपिंग का उल्लंघन माना जाता है। RTP में अन्य क्रिकेटरों में भारत के मौजूदा टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या, विकेटकीपर ऋषभ पंत, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, विकेटकीपर केएल राहुल, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा का नाम भी शामिल हैं।

इसके अलावा, पिछले साल ऐतिहासिक महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, ओपनर शेफाली वर्मा और तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर इस सूची में शामिल हैं। कुल मिलाकर नाडा द्वारा 14 क्रिकेटरों को इस लिस्‍ट में जगह दी गई है। पिछले NADA रजिस्‍टर्ड टेस्टिंग पूल में एथलेटिक्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या 118 थी, जो अब बढ़कर 134 हो गई है।

Advertisement