Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Nainital Road Accident : बेतालघाट क्षेत्र में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, चालक समेत आठ लोगों की मौत

Nainital Road Accident : बेतालघाट क्षेत्र में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, चालक समेत आठ लोगों की मौत

By santosh singh 
Updated Date

नैनीताल। नैनीताल (Nainital) के पास बेतालघाट क्षेत्र (Betalghat Area) के मल्ला गांव ऊंचाकोट मोटर मार्ग पर सोमवार देर रात करीब 10:30 बजे एक पिकअप 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत आठ लोगों की मौत हो गई। वाहन में सवार दो नेपाली मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

थानाध्यक्ष अनीस अहमद (Police Station Chief Anees Ahmed) ने बताया कि सोमवार देर रात पिकअप के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन में चालक राजेंद्र कुमार (42) पुत्र हरिराम निवासी ओडाबासकोट के अलावा नौ नेपाली मजदूर सवार थे।

सभी क्षेत्र में पेयजल लाइन बिछाने का काम खत्म करने के बाद वापस लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले नेपाली मजदूरों के नाम और उनके घर का पता अभी नहीं चला है। घायलों के होश में आने के बाद ही कुछ जानकारी हासिल हो सकेगी।

ये हुए हैं घायल

दशरथ बहादुर (34)

पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे

नौरथी देवी (36)

Advertisement