Redmi’s upcoming smartphone : पिछले दिनों सिंगापुर के IMDA सर्टिफ़िकेशन डेटाबेस पर मॉडल नंबर “2607FRNEAG” वाला एक अनजान Redmi स्मार्टफ़ोन स्पॉट हुआ था। जिसके नाम का खुलासा हो चुका है। पोलिश टिपस्टर Kacper Skrzypek की बदौलत, Geekbench लिस्टिंग डेटाबेस के ज़रिए इस आने वाले स्मार्टफ़ोन का नाम “Redmi 17C 5G” होगा।
पढ़ें :- ह्यूमैनॉइड रोबोट्स ने कीं दो सफल सर्जरी, इस देश के इंजीनियरों और सर्जनों का बड़ा कारनामा
दरअसल, टिपस्टर ने इस स्मार्टफोन की गीकबेंच लिस्टिंग के स्क्रीन ग्रैब शेयर की। जिसमें मॉडल नंबर “2607FRNEAG” दिखाई दे रहा है। हालांकि लिस्टिंग पेज पर इसका नाम सीधे तौर पर नहीं बताया गया है, लेकिन इसकी गीकबेंच लिस्टिंग के सोर्स कोड से “Redmi 17C 5G” नाम का पता चला है। इसका कोडनेम “टॉरनेडो” (tornado) है। यही कोडनेम Redmi 15C 5G (जिसे POCO C85 5G भी कहा जाता है) के लिए भी इस्तेमाल किया गया है।
टिपस्टर का दावा है कि आने वाला Redmi स्मार्टफोन शायद इन्हीं स्मार्टफोन्स का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। इसके अलावा, लिस्टिंग से यह भी कन्फर्म होता है कि आने फोन में MediaTek Dimensity 6300 SoC हो सकता है, क्योंकि इसमें वही कोर आर्किटेक्चर दिखता है जिसमें दो कोर 2.40GHz पर और बाकी छह कोर 2.00GHz पर क्लॉक किए गए हैं। इस आने वाले डिवाइस के लिए डेटाबेस में Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम और 4GB RAM वाले वैरिएंट का भी ज़िक्र है।
परफॉर्मेंस के मामले में, Redmi 17C 5G स्मार्टफोन ने Geekbench 6.7.1 बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर सिंगल-कोर स्कोर 729 और मल्टी-कोर स्कोर 1,692 हासिल किया है। टिपस्टर की मानें तो, यह Redmi 15C 5G या POCO C85 5G के रीब्रांडेड वर्शन के तौर पर आ सकता है, जिसका मतलब है कि इसकी स्पेसिफिकेशन शीट भी वैसी ही हो सकती है। आप इसके बारे में नीचे और पढ़ सकते हैं।