नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने किसानों को 3 काले कानून दिए थे, हम उनके लिए 3 संजीवनी लेकर आ रहे हैं।
पढ़ें :- Bank Holiday 21 October : बुधवार को बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने 21 अक्टूबर क्यों की है छुट्टी?
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि पहली संजीवनी: MSP की कानूनी गारंटी ,दूसरी संजीवनी : कर्ज़ माफी और GST मुक्त किसानी व
तीसरी संजीवनी : 30 दिन के अंदर फसल बीमा की रकम का भुगतान।
नरेंद्र मोदी ने किसानों को 3 काले कानून दिए थे, हम उनके लिए 3 संजीवनी लेकर आ रहे हैं!
पहली संजीवनी: MSP की कानूनी गारंटी दूसरी संजीवनी : कर्ज़ माफी और GST मुक्त किसानी तीसरी संजीवनी : 30 दिन के अंदर फसल बीमा की रकम का भुगतान इन तीन संजीवनी रूपी गारंटियों के साथ-साथ हम…
पढ़ें :- जयराम रमेश ने VB-G RAM G योजना को सामाजिक सुरक्षा ढांचे पर बताया 'सर्जिकल स्ट्राइक', वोट चोरी सरकार ने ग्रामीण मजदूरी की चोरी में भी हासिल की महारत
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 18, 2024
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि इन तीन संजीवनी रूपी गारंटियों के साथ-साथ हम गरीब परिवारों की महिलाओं को 1 लाख रू साल देने और युवाओं की 1 लाख की पहली नौकरी पक्की करने जा रहे हैं, जिसका सीधा लाभ भी किसान परिवारों को मिलेगा। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि भाजपा ने किसानों पर लाठियां बरसाई, उनकी राहों में कीलें बिछाई, कांग्रेस उनके लिए प्रगति की राह बनाएगी। उन्होंने कहा कि कर्ज़ से मुक्त खुशहाल किसानों के साथ, अब हाथ बदलेगा हालात।