IPL Match Today : आज बुधवार 17 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल का 32वां मैच खेला जाएगा। जिसमें शुबमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और ऋषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला जाएगा। इस सीजन गुजरात टाइटंस की टीम अपने 6 में से 3 मैच हार चुकी है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 6 में से 4 मैच गंवा दिये हैं। ऐसे में प्लेऑफ में अपनी उम्मीदें बरकरार रखने के लिए दोनों टीमों के नजरिए से आज के मैच में जीत अहम होगी। आइये जानते हैं कि गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच कब और कहां खेला जाएगा?
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच, कब शुरू होगा?
गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच, बुधवार 17 अप्रैल को शाम 7.30 बजे (भारतीय समयानुसार) से शुरू होगा।
गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच कहां खेला जाएगा?
गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां उपलब्ध होगा?
गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच का लाइव टेलीकास्ट, स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विभिन्न भाषाओं में देख सकेंगे।
गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग, मोबाईल या लैपटॉप यूजर्स के लिए जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।