Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. National Voters Day : गोण्डा जनपद में 11 जनवरी से मतदाता जागरूकता ऑनलाइन क्विज, प्रतिभागियों को किया जाएगा सम्मानित

National Voters Day : गोण्डा जनपद में 11 जनवरी से मतदाता जागरूकता ऑनलाइन क्विज, प्रतिभागियों को किया जाएगा सम्मानित

By santosh singh 
Updated Date

गोण्डा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा (District Magistrate Neha Sharma) ने जनपद में मतदाता जागरूकता ऑनलाइन क्विज कराने का फैसला लिया है। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के अन्तर्गत इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 11 से 20 जनवरी के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को मतदाता जागरूकता संबंधी प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सम्मानित भी किया जाएगा।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के अन्तर्गत जिलाधिकारी के ट्विटर अकाउंट (अब एक्स) और फेसबुक अकाउंट पर प्रश्न जारी किए जाएंगे। इसमें, मतदाता जागरूकता से संबंधित प्रश्न पूछ जाएंगे। कुल 10 सवाल जारी किए जाएंगे। प्रतिभागियों को सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने जवाब के साथ हैशटैग ( #SVEEP, #ceoup, #SmartVoter, #ECI) का इस्तेमाल करना होगा। सर्वाधिक सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा अनिवार्य

प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को ऑनलाइन पंजीकरण भी कराना होगा। इसके लिए जिलाधिकारी के ट्विटर अकाउंट (अब एक्स) और फेसबुक अकाउंट के माध्यम से एक गूगल फार्म जारी किया जाएगा। दिए गए लिंक (https://forms.gle/a6N2Ucx2XYcdp5Ee9) पर क्लिक करके आप अपना ऑनलाइन आवेदन फार्म भर सकेंगे। पंजीकृत अभ्यर्थियों को ही प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए मान्य किया जाएगा।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement