पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: सोमवार को नौतनवा नगर के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में नवीन शैक्षिक सत्र के शुभारंभ पर पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने बच्चों को पुस्तकें वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
पढ़ें :- शिवा शर्मा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, पुलिस बिछा रही नेपाल में जाल
कार्यक्रम के दौरान पालिका अध्यक्ष ने विद्यालय की नवनिर्मित बाउंड्री वॉल पर सुंदर चित्रकारी करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने संबोधन में श्री त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा और साक्षरता को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। इस तरह की पहल से बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने में निश्चित रूप से सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी, पूर्व एआरपी अभिषेक पाण्डेय, रीता सिंह, शिवशंकर मद्धेशिया, रामाज्ञा यादव, संगीता सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, करनजीत, सभासद अनिल मद्धेशिया एवं प्रमोद पाठक सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे।
पढ़ें :- मिशन शक्ति फेज-6.0: नौतनवा में एक दिन की प्रतीकात्मक सभासद बनीं छात्रा सिमरन वर्मा
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट