पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज : ज्ञानवापी मामले और जुमे की नमाज को लेकर आज पुलिस अलर्ट मोड में है। मस्जिदों के बाहर जहां पुलिस बल को तैनात है तो वहीं मिश्रित इलाकों में पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है।
पढ़ें :- लखनऊ पब्लिक स्कूल (सी.पी. सिंह फाउन्डेशन) में मेधावी छात्र अलंकरण समारोह, 174 मेधावी सम्मानित
आज भारत नेपाल बॉर्डर के सोनौली थाना क्षेत्र में प्रभारी कोतवाल सोनौली अभिषेक सिंह के नेतृत्व में सोनौली के सभी धार्मिक स्थलों के आसपास पुलिस पूरी तरह से चौकन्ना रहते हुए धर्म गुरुओं से बातचीत कर उनकी कुशलता ली।
इसी क्रम में नौतनवा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु मिश्रित व घनी आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक नौतनवा मनोज कुमार राय ने बताया कि सभी धार्मिक स्थलों का निरीक्षण कर धर्म गुरुओं से संवाद स्थापित कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।
आपको बता दे कि दो दिन पहले कोर्ट द्वारा वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने में पूजा की अनुमति दी गई है। इस कारण जुमे की नमाज को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है।
पढ़ें :- UP News: 7.50 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के घूसखोर अवर अभियंता समेत तीन गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट