Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Nautanwa:डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकाली गई बाइक जुलूस

Nautanwa:डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकाली गई बाइक जुलूस

Pardaphash News Sonauli Maharajganj :: सविंधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की 133 वी जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

सोमवार को करीब 12 बजे नौतनवा कस्बे के अम्बेडकर नगर पुराने नौतनवा चौराहे से एक भब्य बाइक जुलूस निकाली गयी।

जुलूस में युवा हाथों में नीले रंग का झंडा लेकर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अमर रहे का नारा लगाते हुए डीजे के धुन पर थिरकते देखे गए। बाइक जूलूस नौतनवा के मुख्य मार्ग से होकर सोनौली के धौरहरा गांव में पहुंचा। यहां लोगों ने डॉ.भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इसके उपरांत बाइक जुलूस भारत नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे में पहुंचा। सोनौली के श्रीरामजानकी चौराहे पर समाजवादी पार्टी के युवा नेता एवं पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी रहे बैजू यादव ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ लोगों का भब्य स्वागत किया। लोगो में मिष्ठान वितरण कर शीतल जल पिलाया और डॉ.भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

सोनौली में बाइक जुलूस बैजू यादव के नेतृत्व में नगर में भ्रमण करते हुए भारत नेपाल सीमा के सोनौली द्वार तक गया और वहां से जुलूस पुनः सोनौली क्षेत्र की परिक्रमा करते हुआ. नौतनवा के लिए प्रस्थान कर गया।

वाइक जुलूस में मुख्य रूप से राजेंद्र प्रसाद, सुनील गौतम, मुकेश गौतम, दुर्गा प्रसाद, राजकुमार नायक, राम अचल, नीरज गुप्ता,पशुपति वर्मा, विपिन गौतम,राजू पटवा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट

 

Advertisement