नौतनवा:भूमि विवाद में विभिन्न धाराओं में चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज:: नौतनवा नगर के कुनसेरी ऊर्फ बिशनपुरवा में स्थित एक भूमि विवाद में दीवाल गिरने और जनजाति व्यक्ति को अब शब्द कहते हुए धमकी देने के आरोप में चार व्यक्तियों के विरुद्ध नौतनवा पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली खबरों के मुताबिक नौतनवा कस्बे के विशुनपुरवा निवासी चुनेश चौधरी पुत्र शंभू नारायण चौधरी ने नौतनवा थानाध्यक्ष मनोज राय को एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर लिखा है कि मेरा पैतृक भूमि है। जिस पर हमारा कब्जा भी है। लेकिन जब हम अपने भूमि पर निर्माण कार्य करने जाते हैं। विपक्षी गोल बंद होकर मौके पर पहुंच जाते हैं
और फर्जी दस्तावेज का सहारा लेकर हमारे निर्माण कार्य को बाधित करते हैं। इस दौरान तरह-तरह की धमकी देते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हैं। 20.4.2024 की दोपहर को कुछ गोल बंद होकर मुझे घेर कर मार पीट कर गुप्ता दिया और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।
चुनेश चौधरी की शिकायत पर पुलिस ने देर शाम को अमित, अनूप, विजय, शिवकुमार अग्रहरि के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गईं है।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
इस संबंध में थानाध्यक्ष नौतनवा मनोज कुमार राय ने बताया कि चुनेश चौधरी के तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।