पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े के तहत नौतनवा नगर पालिका द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आकर्षक चित्र प्रस्तुत किए।
पढ़ें :- दीपोत्सव के बाद बचा तेल ले जा रही गरीब महिलाओं-लड़कियों और बच्चों पर बरसायी बेतें, अखिलेश ने की कार्रवाई की मांग
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “सरकार ने बच्चों की प्रतिभा को निखारने का मंच दिया है, जिस पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।”
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पालिका अध्यक्ष ने सम्मानित किया। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं में स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई और मिठाई भी बांटी गई।
इस अवसर पर प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, सभासद अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अशोक रौनियार, अभय कुमार, लल्लू जायसवाल, दुर्गेश कुमार, राहुल दूबे, प्रधानाचार्य वी.के. त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट