पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: आदर्श नगर पालिका परिषद नौतनवा के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने नौतनवा कस्बे के जलकर परिसर में आज मंगलवार की शाम को एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सफाई कर्मचारियों में रेनकोट वितरित किए।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
इस अवसर पर बृजेश मणि त्रिपाठी अध्यक्ष नौतनवा ने कहा कि सफाई कर्मचारी हमारे समाज के महत्वपूर्ण सदस्य हैं और उनकी सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता है। रेनकोट वितरण के माध्यम से उनका उद्देश्य सफाई कर्मचारियों को बारिश के मौसम में सुरक्षित और प्रभावी ढंग से काम करने में मदद करना है।
कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मचारियों ने अध्यक्ष नौतनवा का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस पहल से उनके कामकाजी परिस्थितियों में काफी सुधार होगा। श्री मणि ने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में सफाई कर्मचारियों के लिए और भी कई कल्याणकारी योजनाएं लाई जाएंगी।
इस दौरान मुख्यरूप से सभासद धर्मात्मा जायसवाल,अनिल जायसवाल, अभय कुमार, राकेश जायसवाल सहित पालिका के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप