पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में हॉली क्रास स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। कॉमर्स वर्ग में छात्रा धायत्री मद्धेशिया ने 91.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनके शानदार प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी का माहौल रहा।
पढ़ें :- सोनौली में हाईवे के कट खुलने से व्यापारियों में खुशी, प्रशासन ने लिया त्वरित संज्ञान
विद्यालय की प्रिंसिपल विमला मेरी जोसेफ ने धायत्री को सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने भी मिठाइयां खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की। धायत्री ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता–पिता और गुरुजनों को देते हुए बताया कि उनके पिता उमेश चंद मद्धेशिया एक पत्रकार हैं और माता गृहणी हैं। उन्होंने कहा कि आगे ग्रेजुएशन करने के बाद वह यूपीएससी की तैयारी कर देश की सेवा करना चाहती हैं।
परीक्षा परिणाम में विज्ञान वर्ग से रेहान खान, सुपुत्र नसीम खान ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर का स्थान हासिल किया।
विज्ञान वर्ग के टॉप टेन में शामिल छात्र–छात्राएं
सत्यम मिश्रा – 90%
पढ़ें :- लखनऊ में यूजीसी नियमों के विरोध में उतरें सैकड़ों लोग, नेताओं की निकाली सांकेतिक शव यात्रा,बोले- सवर्ण संवैधानिक अछूत
गौरी गुप्ता – 88.25%
उज्जवल द्विवेदी – 88.25%
वैष्णवी कांदू – 87.75%
विनीत सिंह – 86.75%
सर्वग्य जायसवाल – 86.5%
पढ़ें :- गोरखपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल
सरितोष जायसवाल – 86.25%
गुलाम मोहम्मद – 86.25%
अथर्व श्रीवास्तव – 86.25%
अनवेषा सिंह – 85.5%
युवराज गुप्ता – 83.5%
अंजली भंडारी – 83.25%
पढ़ें :- अखिलेश यादव से संजय सिंह ने की मुलाकात, AAP-सपा के बीच संभावित चुनावी गठबंधन पर सियासी हलचल तेज
इन सभी मेधावी छात्रों के प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।