Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा:संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, मौके पर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

नौतनवा:संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, मौके पर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: शनिवार को नौतनवा तहसील परिसर में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने जनसामान्य की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकारियों ने कई मामलों में मौके पर ही त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हुए लोगों को राहत पहुंचाई।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों को लेकर कुल 175 फरियादी पहुंचे। जिलाधिकारी ने बताया कि इनमें से कई शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम शर्मा ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि शिकायतकर्ता की बात को गंभीरता से सुना जाए और निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। विशेष रूप से राजस्व व भूमि संबंधी मामलों की जांच मौके पर जाकर करने को कहा गया, जिसमें शिकायतकर्ता के हस्ताक्षर व फोटोग्राफ अनिवार्य होंगे। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

एसपी सोमेंद्र मीना ने भी मौके पर मौजूद रहकर पुलिस से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता व तत्परता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसडीएम नौतनवा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीओ नौतनवा, सभी थानाध्यक्ष, लेखपाल, तथा जिले के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

समाधान दिवस की जानकारी मिलते ही सुबह से ही फरियादियों की भारी भीड़ तहसील परिसर में उमड़ पड़ी, जिससे कार्यक्रम की उपयोगिता और जनविश्वास का भी परिचय मिला।

Advertisement