पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::महराजगंज जिले के नौतनवा कस्बे के जानकी नगर वार्ड में स्तिथ रवि जायसवाल के जूते चप्पल की दुकान में मंगलवार की भोर मे शार्ट सर्किट से आग लगने से लाखों रूपये का जूता चप्पल जलकर खाक हो गया. सूचना पर पहुंची अग्नि शमन की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया .
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
आग लगने की सूचना पर क्षेत्राधिकारी नौतनवा जयप्रकाश तिवारी,चौकी प्रभारी नौतनवा योगेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गए.
दुकान के मालिक रवि जायसवाल का कहना है कि शार्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगी है.सभी स्टॉक आग में जलकर खाक हो गया.