पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सीताराम लोहिया के निधन पर सोमवार की शाम को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी तथा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी की उपस्थिति में
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
एक शोक सभा कर दो मिनट का मौन धारण कर भाजपाइयों ने स्व० सीताराम लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। विधायक नौतनवा नगर में पैदल भ्रमण करते हुए स्व० सीताराम लोहिया के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मिले और उन्हें ढाढ़स बधाया।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र का प्रत्येक व्यक्ति मेरे परिवार के समान है। इनके दुख में शामिल होना मेरा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हमारी कहीं भी अगर जरूरत पड़े तो आप लोग बेहिचक बताएंगे। हम आप लोग के मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
इस मौके प्रमुख रूप से भाजपा नेता प्रदीप सिंह, गुड्डू खान, हरिशंकर जायसवाल, सुनील श्रीवास्तव, बृजेंद्र श्रीवास्तव,मनोज जायसवाल, मनोज राना, उमेश जायसवाल, राहुल गौड़, बिजय चौरसिया, गुड्डू जायसवाल,सुधाकर जायसवाल सहित नगर के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्व. सुनील अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
विधायक ऋषि त्रिपाठी नौतनवा नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं वरिष्ठ पत्रकार सुनील अग्रवाल के आवास पहुंचकर स्व० सुनील अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। इस मौके पर नौतनवा नगर के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी सहित नगर के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी बिजय चौरसिया की रिपोर्ट