पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ऋषि त्रिपाठी का आज नियमित क्षेत्र भ्रमण के अंतर्गत सोनौली नगर में आगमन हुआ। भ्रमण के दौरान विधायक ऋषि त्रिपाठी ने नगर के व्यापारी वर्ग एवं आम जनमानस से मुलाकात की और उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनी।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
कुछ दिन पूर्व आग लगने से क्षतिग्रस्त हुए प्रतिष्ठान संदीप ट्रेडर्स पर पहुंचकर विधायक जी ने दुकान के प्रॉपराइटर किशोरी लाल अग्रहरी से मुलाकात की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
सोनौली के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं वैश्य समाज नगर अध्यक्ष कृपा शंकर मद्देशिया के प्रतिष्ठान पर जाकर विधायक जी ने स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम जाना।
पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
श्री राम जानकी मंदिर पहुंचकर दर्शन किया और अस्वस्थ चल रहे महंत बाबा शिव नारायण दास जी से भेंट की। वहां उपस्थित नगरवासियों एवं व्यापारियों के अनुरोध पर विधायक जी ने अपने विधायक निधि से मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य जल्द शुरू कराने की बात कही।
विधायक ऋषि त्रिपाठी सोनौली के वरिष्ठ व्यापारी भोलाराम शर्मा के प्रतिष्ठान पर पहुंचे और वहां उपस्थित सभी व्यापारियों से संवाद किया। व्यापारियों ने क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में आए सुधार के लिए विधायक का आभार प्रकट किया।