Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. छठ महापर्व को लेकर नौतनवा नगर पालिका अलर्ट, पांच छठ घाटों का अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

छठ महापर्व को लेकर नौतनवा नगर पालिका अलर्ट, पांच छठ घाटों का अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: छठ महापर्व को लेकर नगर पालिका परिषद नौतनवा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने मंगलवार को नगर क्षेत्र के पांच प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पढ़ें :- दादी और पिता की हत्या के बाद उनके बच्चे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पूरी तरह इसके खिलाफ थे कि उनकी मां प्रधानमंत्री बनें

नगर पालिका अध्यक्ष ने डॉ. राम मनोहर लोहिया छठ घाट, मां बनैलिया छठ घाट, भुंडी छठ घाट, दोमुहान छठ घाट और गौशाला छठ घाट पहुंचकर साफ-सफाई, स्वच्छता और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को घाटों की नियमित सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण, सुरक्षित घाट और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। लोकआस्था के इस महापर्व को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न कराने के लिए नगर पालिका पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

निरीक्षण के दौरान सभासद राहुल दूबे, अभय कुमार, संजय मौर्य, राजू अग्रहरी, झुल्लूर कुरैशी, वरिष्ठ लिपिक रमाशंकर सिंह, सत्य प्रकाश, दीपू प्रजापति, गोविंद मौर्य के अलावा रवि त्रिपाठी, प्रमोद पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

पढ़ें :- 'किसान का 9 महीना ताश, राजश्री, बोतल और चोंगी में बीतता है...' BJP सांसद जनार्दन मिश्रा की अन्नदाताओं पर विवादित टिप्पणी

Advertisement