Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता को लेकर दिए सख्त निर्देश

नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता को लेकर दिए सख्त निर्देश

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो नौतनवा महराजगंज :: नगर पालिका परिषद नौतनवा के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को नगर के विभिन्न वार्डों का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि “विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुणवत्ता हमारी पहली प्राथमिकता है और जनता को बेहतर सुविधाएं देना हमारा कर्तव्य है।”

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

निरीक्षण की शुरुआत वार्ड नं.6 बाल्मीकिनगर से हुई, जहां अध्यक्ष त्रिपाठी ने मर्चाहे बाबा की कुटी परिसर में निर्माणाधीन धर्मशाला का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और किसी प्रकार की अनियमितता न होने देने के निर्देश दिए।

इसके बाद वे वार्ड नं.13 महेन्द्रनगर पहुंचे, जहां नाले के निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कार्य की स्थिति की जानकारी ली और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

वार्ड नं.7 घनश्याम नगर में टूटी पाइपलाइन के कारण बाधित जलापूर्ति की समस्या को लेकर अध्यक्ष ने मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया और जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।

इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने अध्यक्ष से सीधे संवाद कर अपनी समस्याएं रखीं, जिनके त्वरित समाधान के लिए उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

निरीक्षण के अवसर पर सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल जायसवाल, संजय मौर्या, बनैलिया मंदिर समिति अध्यक्ष दयाराम जायसवाल, दुर्गा मद्धेशिया सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement