Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा :एकल खिड़की के भरोसे यात्री,टिकट के लिए बड़ी मशक्कत

नौतनवा :एकल खिड़की के भरोसे यात्री,टिकट के लिए बड़ी मशक्कत

– एटीवीएम मशीन हमेशा बंद और रहती है तकनीकी खराबी

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

– स्टेशन अधीक्षक ने अपना पल्ला झाड कहा टिकट का काम प्राइवेट कंपनी देख रही है.

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को इन दिनोंं स्टेशन पर टिकट लेने के लिए मशकत करना पड़ रहा है। शनिवार की सुबह के समय में एक ही टिकट खिड़की खुली होने के कारण यात्रियों को टिकट लेने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ा।

मरीजों को ईलाज के लिए गोरखपुर जाने की भीड़ और शादी का सीजन शुरू होने के कारण ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।

नौतनवा रेलवे स्टेशन पर सामान्य टिकट के लिए दो खिड़की है, लेकिन इधर यात्रियों का कहना है. की काफी दिनों से टिकट के लिए एक ही खिड़की खुल रही है. जिसके कारण यात्रियों को टिकट लेने के लिए लंबी लाइन में लगकर टिकट के लिए प्रयास करना पड़ता है । इस दौरान कई यात्रियों में टिकट लेने को लेकर बहस बाजी भी हो जाती है ।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

वही यात्रियों को लाइन से राहत दिलाने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा टिकट घर में एक एटीवीएम मशीन लगाई गई है। जो हमेशा बंद और आए दिन तकनीकी खराबी होने के कारण बंद हो जाती है, जिसके चलते यात्रियों को मजबुरी में लाइन में लगकर टिकट लेना पड़ रहा है।

सुबह 6 बजे नौतनवा से गोरखपुर जाने के लिए सबसे ज्यादा सोनौली,नौतनवा,रतनपुर, भगवानपुर, हरदी डाली,खनुआ,दुर्गापुर,सहित करीब सौ गांव के यात्री और मरीजो का मात्रा एक ही ट्रेन है. जिस कारण भीड़ ज्यादा होती है. और यात्रियों टिकट काउंटर पर भीड़ बढ़ जाती है।

स्टेशन अधीक्षक नौतनवा जफरे आलम का कहना है कि टिकट बिक्री प्राइवेट कंपनी को दे दिया गया है.उनसे बात कर जल्द ही समस्या का समाधान किया जायेगा.

Advertisement